फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: बरात से लौट रही कार की टक्कर से एक छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर

Tue, 09 May 2023 12:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

 12 वर्षीय अर्पिता राय अपनी ही सहपाठी साक्षी राव के साथ पैदल विद्यालय पढ़ने जा रही थी। दोनों गोबरही चौराहे के पास पहुंची थी, तभी फाजिलनगर क्षेत्र के इमिलिया से वापस कप्तानगंज जा रही बरातियों की तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारकर चली गई।
विज्ञापन
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे के पास मंगलवार की सुबह विद्यालय पढ़ने जा रही सातवीं कक्षा की दो छात्राओं को बरात से लौट रही एक कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


उधर, कुछ लड़कों ने कार का पीछा किया, लेकिन चालक कार लेकर भागने में सफल रहा। कार पर चौधरी परिवार लिखा था। उसे देखकर पीछे से आ रही एक अन्य कार को लोगों ने रोक लिया। उस पर भी चौधरी परिवार लिखा था। कार में दूल्हे के चाचा, शादी कराने वाले अगुवा और चालक मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: अतीक के खौफ से अपनी जमीन भूल गईं थी पुष्पा, अब मिलने की जगी आस
विज्ञापन


उग्र भीड़ ने उन्हें बगल के विद्यालय में ले जाकर बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने शव लेकर जाने से रोक दिया। इसके बाद कसया की एसडीएम पहुंचीं और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परशुरामपुर के मोहन की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय पुत्री अर्पिता राय अपनी ही सहपाठी साक्षी राव पुत्री सुभाष के साथ सुबह लगभग आठ बजे पैदल विद्यालय पढ़ने जा रही थी। दोनों पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरही की छात्रा थी। गोबरही चौराहे के पास पहुंची थी, तभी फाजिलनगर क्षेत्र के इमिलिया से वापस कप्तानगंज जा रही बरातियों की तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारकर चली गई।

इस दुर्घटना में अर्पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख कुछ युवकों ने बाइक से कार का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। युवकों ने बताया कि उस पर चौधरी परिवार लिखा था। इसलिए पीछे से आ रही एक और कार, जिस पर चौधरी परिवार लिखा था, रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बराती वहीं से आ रहे थे।

कार में सवार दूल्हे के चाचा, शादी लगाने वाले अगुवा और चालक को लोगों ने पकड़कर जूनियर हाईस्कूल में बंद कर दिया। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन लोगों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे।

इसके बाद एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव पहुंचीं। उन्होंने समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। उसके बाद दूल्हे के परिवारवाले बाहर आ सके और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दूसरी छात्रा जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें