सड़क हादसे में एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/हाटा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मदहरहा के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर है।
देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के मदरसन निवासी मुकेश (35) रामजन्म (40) बाइक से बुधवार को हाटा बाजार में आए थे। वह देर शाम को घर लौट रहे थे। अभी वह मदहरहा के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामजन्म की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार करने के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस संबंध में हाटा के थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए थे। इसमें एक की एक मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज चल रहा है।