फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सड़क के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हुआ बाईपास रोड। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अच्छी सड़क के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन

- 15 नवंबर के बाद नगर में पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत का होगा काम
- सुभाष चौक से दरबार रोड तक बदलेगी सूरत, अन्य सड़कों पर काम की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के भीतर अच्छी सड़कों पर आवागमन के लिए कम से कम एक माह तक इंतजार करना होगा। इसके बाद ही सड़क के गड्ढों से निजात मिल सकेगी।
नगर के भीतर सड़कों की मरम्मत और दोबारा निर्माण कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी ने योजना तैयार कर ली है। एक्सईएन मृत्युंजय कुमार का कहना है कि जिले के सड़कों की मरम्मत की योजना बनी है। 15 नवंबर के बाद ही काम शुरू कराया जा सकेगा।
पडरौना नगर से होकर गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की अधिकांश सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर करीब दो साल से लोग आवागमन कर रहे हैं। इस बार बरसात में इन सड़कों के गड्ढों को नहीं भरा गया। मुश्किलों का सामना करते हुए लोगों ने किसी तरह से बरसात में आवागमन कर लिया।
विज्ञापन

बरसात के बाद दुर्गा पूजा के पहले सड़कों की पैचिंग की उम्मीद जगी थी, लेकिन दिवाली भी गुजर गई। इन सड़कों की न तो मरम्मत हुई न तो इनकी पैचिंग कराई गई। हालत यह है कि छठ त्योहार में बाजार आने वाले लोग हिचकोले खाते हुए आवागमन कर रहे हैं।
इनमें पडरौना के अंबे चौक से दरबार रोड जाने वाली सड़क, जटहां बाजार जाने वाली सड़क, गरुण नगर मोहल्ले में जाने वाली सड़क और बेलवा चुंगी, सुभाष चौक से दरबार रोड सहित अन्य सड़कों की हालत ज्यादा खराब है। हालत यह है कि सड़क खराब होने से दिन के समय भी जाम लग जा रहा है। दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
यहां सबसे ज्यादा दिक्कत
सुभाष चौक से दरबार रोड, बेलवा चुंगी बाईपास, जटहां बाजार रोड।
नगर सहित अन्य सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। 15 नवंबर तक काम शुरू करा दिया जाएगा। सड़कों की मरम्मत में कोई लापरवाही नहीं होगी।
विज्ञापन

- मृत्युंजय कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, कुशीनगर
सुभाष चौक से लेकर दरबार रोड तक सड़क बनवाने की मांग काफी दिनों से की जा रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर उनको अवगत करा दिया गया है। यदि सड़कों की मरम्मत में कोई ढिलाई हुई तो दोबारा सीएम को जानकारी दी जाएगी। ताकि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
- विनय कुमार जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पंचायत पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें