फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपराइच-हाटा मार्ग पर बाइक की चपेट से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
मृतक रामरेखा यादव के मौत के बाद रोते बिलखते उनके परिजन।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पिपराइच-हाटा मार्ग पर बाइक की चपेट से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के पिपराइच-हाटा मार्ग स्थित खोठ्ठा चौराहे के पास बृहस्पतिवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन बुजुर्ग को पिपराइच सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर वहां के डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिहुलियां टोला अकटहिया निवासी रामरेखा यादव (70) खोठ्ठा चौराहे पर कबाड़ की दुकान संचालित करते हैं। वह चाय पीने जा रहे थे तभी पिपराइच की तरफ से आ रहे पिपराइच थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी नागेंद्र की बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रामरेखा को पिपराइच सीएचसी ले गए जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंते ही डॉक्टर ने रामरेखा यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार विवेकानंद यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें