फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस की चपेट से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पकवाइनार चौराहा के पास नेशनल हाइवे पर दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जुटी भीड़।संवाद
विज्ञापन
पकवाइनार चौराहे पर सुबह हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। एनएच-28 स्थित कसया थाना क्षेत्र के पकवाइनार चौराहो पर शुक्रवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल युवक को कसया सीएचसी भेजवाया।
हेतिमपुर भैसहां गांव के निवासी विजय साहनी (16) पुत्र कन्हैया और बिट्टू राजभर (18) पुत्र रामाकांत बाइक से कसया से आए थे। सुबह बाइक से ही हेतिमपुर जाते समय पकवाइनार चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तभी वहां सवारी उतार रहे एक बस के बगल से गुजरते समय पीछे से आ रही दूसरी बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने विजय को कसया सीएचसी भेजवाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइकसवार हेलमेट नहीं पहने थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कसया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें