फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट2 19-40-43

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, 72 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

जिले में 2731 पॉजिटिव और एक्टिव केस 782
अब तक 1929 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना(कुशीनगर)। मोतीचक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जबकि 72 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, 46 संक्रमित लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या अब 2731 हो गई है। इसमें से एक्टिव केस 782 हैं। अब तक 1929 लोग इलाज के बाद स्वस्थ डिस्चार्ज हुए हैं। नए संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेशन, लेवल-1 अथवा लेवल-2 के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक 960 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 888 निगेटिव और 72 पॉजिटिव केस पाए गए। नए संक्रमित मरीज दुदही, कसया, नेबुआ नौरंगिया, पडरौना, सुकरौली, हाटा, खड्डा, मोतीचक, तमकुही, विशुनपुरा, कुबेरस्थान, रामकोला और सेवरही क्षेत्र के रहने वाले हैं। 46 मरीज जांच के बाद स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 1929 लोग इस बीमारी से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। अब तक 40761 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें 2731 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 782 है।
विज्ञापन

मोतीचक सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रानीपार हरैया गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वह कुछ दिनों से बीमार थे। बृहस्पतिवार को दिन के लगभग 11 बजे उसकी मौत हो गई। मोतीचक सीएचसी की स्वास्थ्य टीम की देखरेख में कोविड प्रोटोकाल के तहत रगड़गंज में छोटी गंडक नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार हुआ। मोतीचक सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण ने इसकी पुष्टि की है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना जांच की सुविधा प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हैं। जिन्हें भी कोरोना होने का संदेह हो, वे अपनी जांच निकट के सीएचसी या पीएचसी पर करा सकते हैं।
विज्ञापन

विदेश जा रहा व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला
तमकुहीरोड/रामकोला। क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया गांव के सुब्बा खां टोला निवासी 39 वर्षीय एक व्यक्ति दुबई जाने के लिए लखनऊ गए थे, जहां जांच के दौरान वे कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे उनकी विदेश यात्रा स्थगित कर दी गई। घर आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा बैंक आफ इंडिया की भैसहवा शाखा में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे बंद कर दिया गया। रामकोला सीएचसी में बृहस्पतिवार को 26 लोगों की आरटीपीसीआर और 112 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। एंटीजन किट से हुई जांच में नौ लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमित मिलने लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें