लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर खोटही गांव के निर्भया टोला के पास बृहस्पतिवार की शाम छह बजे दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक नवजात घायल हो गए। रामकोला थाना क्षेत्र के सनेरा मल्ल गांव निवासी लड्डू उर्फ अनित कुमार (28) कप्तानगंज से बाइक से जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मधुवन अपनी पत्नी अंगीरा के साथ नौरंगिया की ओर आ रहे थे कि दोनों बाइक की निर्भया गांव के समीप आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मौके पर ही अनिल कुमार की मौत हो गई जबकि मधुवन और पत्नी अंगीरा और उनका नवजात अभिमन्यु भी घायल हो गए। मौके पर खोटही पुलिस चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे और कर घायलों को इलाज के लिए कप्तान गंज सीएचसी पहुंचाया।