फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कंटेनर ने दो महिलाओं को कुचला, एक गंभीर

Fri, 08 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए भेजते लोग। संवाद
विज्ञापन
कसया। हाईवे पर पौधशाला के समीप बृहस्पतिवार को एक कंटेनर छाया में आराम कर रही दो महिलाओं को रौंद कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक महिला का सीएचसी में इलाज चल रहा है। कसया नगर के हाइवे पर पौधशाला के समीप अस्थाई आशियाना बनाकर कुछ नट बिरादरी के लोग निवास करते हैं। दोपहर बाद वहीं छाया में एक कंटेनर ट्रक लाकर खड़ा कर दिया। बाद में रुपा देवी (45) और कस्तूरिया देवी (42) धूप में कहीं से काम करके आई और ट्रक के समीप छाया में बैठकर आराम करते हुए सो गईं। उसी दौरान कंटेनर ट्रक को चालक ने अचानक स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। जिसमें दोनों महिलाएं कुचल कर घायल हो गईं और ट्रक चालक फरार हो गया। आस-पास के लोग घटना को देखकर शोरगुल किए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने हाइवे चौकी को सूचना दिया। चिकित्सकों ने रुपा देवी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें