फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वहन की चपेट से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Mon, 15 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के तमकुही तहसील गेट पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर तमकुही तहसील गेट से 100 मीटर आगे एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में बाइक सवार आ गए। घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। पीछे बैठे बाइक सवार को गंभीर चोट आई। घायल को पास के सीएचसी तमकुही भेजवाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तरयासुजान थाना क्षेत्र के जबही नरेंद्र गांव के धुरी प्रसाद (42) अपने रिश्तेदार सुधाकर प्रसाद (30) गांव अहिरौली थाना बघौचघाट जिला देवरिया के साथ कहीं जा रहे थे। बताया जाता है कि वह अभी एनएच 28 पर तमकुहीराज तहसील गेट से आगे एक फर्नीचर की दुकान समीप पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से आननफानन तमकुही सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चला रहे धुरी को मृत को मृत घोषित कर दिया। उनके साथ बाइक पर सवार सुधाकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
तमकुहीराज के थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।
0000000
विष्णुदत्त पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें