संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के परसौनी खुर्द गिरी टोला निवासिनी राधिका देवी पत्नी बबलू गिरी ने कसया थाने में तहरीर देकर सास-ससुर पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है।
राधिका ने बताया कि उसके पति बबलू गिरी जीवकोपार्जन के लिए घर से बाहर रहते हैं। महिला अकेले बच्चों के साथ घर पर रहते हुए अपना मकान बनवा रही थी। सोमवार को घर बनवाने के समय महिला के ससुर के मकान की छत पर बालू-सीमेंट चला गया। इससे क्षुब्ध होकर महिला के सास-ससुर लाठी-डंडे से पीटने लगे। इससे महिला का सिर फूट गया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। चोटिल महिला ने सीएचसी कसया में मुलाहिजा कराकर थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी एसएचओ दिग्विजय नरायण राय ने बताया कि मामला संज्ञान में जांच-पड़ताल की जा रही है।