फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 20 Jul 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नेपाल वार्डर के झूलनीपुर से बाइक से लौट रहे खडडा थाना क्षेत्र के दो लोग निचलौल क्षेत्र में दुर्घटना में घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई,दूसरे को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा के रहने ब्रह्मा यादव (50), संतोष भारती (30) शनिवार को बाइक से किसी कार्य से महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में नेपाल वार्डर के झूलनीपुर गये थे। रात्रि लगभग 9 बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की सड़क से वापस घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान निचलौल थाना क्षेत्र में किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को निचलौल सीएचसी पर ले जाया गया जहा डाक्टर ने ब्रह्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें