फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 03 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर में रामाभार स्तूप मार्ग स्थित एक निजी होटल के पास शनिवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के थाना बघौचघाट क्षेत्र के बनरहीं गांव निवासी अमन कुशवाहा (21) पुत्र रमाशंकर कुशवाहा शनिवार की शाम करीब तीन बजे किसी काम से कुशीनगर बाइक से आ रहे थे। कुशीनगर के रामाभार स्तूप के पास बाइक से आ रहे हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के महुई निवासी कृष्णा यादव (22) से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी कसया भेजवाई, जहां डाक्टर ने अमन कुशवाहा को मृत घोषित किया, जबकि कृष्णा यादव व देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी मौसम यादव (20) की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें