फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उप्र बीज विकास निगम उपाध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

Sun, 03 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र बीज विकास निगम उपाध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
विज्ञापन

पडरौना। उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष के खिलाफ पडरौना के ब्लाॅक प्रमुख व प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर शनिवार को जिला मुख्यालय पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा और प्रधानों का आरोप है कि बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह के बेटे निरंजन सिंह पडरौना ब्लॉक में कन्सल्टिंग इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। अपने बेटे को ब्लॉक से संबंधित सभी आगणन के कार्यों को दिलाने का दबाव बना रहे हैं। बीते 28 नवंबर को वह अपने दल बल के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उस समय बीडीओ अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। इस पर वह बीडीओ एवं जेई आरईडी धर्मेंद्र कन्नौजिया पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वापस चले गए। मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख को दी। इसको लेकर प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके खिलाफ शनिवार को निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही शासन के नियमानुसार किये जा रहे कार्यों में बाधा उत्पन्न कर उसको अपने लाभ के अनुसार संचालित कराने का इस कृत्य की निंदा की गई। बाद में सभी ने जिला मुख्यालय पहुंच प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंप मांग किया कि बीज विकास निगम उपाध्यक्ष के बेटे को पडरौना ब्लॉक से कहीं अन्यत्र स्थानांतरित किया जाय। जब तक उनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा तब तक ब्लॉक के कोई भी ग्राम पंचायत उनके द्वारा विकास कार्य नहीं कराया जाएगा। इस दौरान प्रधान अनिल तिवारी, राजेश चौबे, विजय तिवारी, भुपेंद्र सिंह, प्रभावती देवी, फुलमती देवी, दिग्विजय सिंह, शंभू यादव, केशव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000

उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद एवं निराधार है। ब्लॉक प्रमुख अपने 10 वर्ष के गलत कृत्यों को छिपाने के लिए यह प्रोपगेंडा रच रहे हैं। जेई जो 14 वर्षों से यहां कुंडली मारकर बैठा हुआ है उसकी मिलीभगत से सरकारी धन की बंदरबाट की जा रही है। -राजेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष उप्र बीज विकास निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें