पडरौना। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर कोहरगड्डी गांव के समीप रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब बड़ी गंडक नहर की पटरी खड्डा-पडरौना मार्ग पर कोहरगड्डी गांव के समीप दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। टककारी इतनी तेज थी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नौरंगिया निवासी रविंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। घायलों में नौरंगिया के विनीत, लौकरिया की इशरावती व एक अज्ञात शामिल हैं। खड्डा एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।