फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा से विवाद में गई जान: गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट में एक की मौत, जानिए विवाद क्यों बना जानलेवा

Thu, 28 May 2026 01:09 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक धर्मेन्द्र तिवारी के घर लोगों की जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बैरिया में बुधवार को शाम करीब पांच बजे दो लोगों के बीच गैस सिलेंडर दिलाने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। थाना क्षेत्र के गांव बैरिया निवासी धर्मेन्द्र तिवारी व घर के बगल में स्थित दारा मोदनवाल के बीच गैस सिलेंडर की बात चल रही थी।

विज्ञापन


तभी उसी बात को लेकर गांव के ही राकेश सिंह उर्फ गुड्डू से धर्मेन्द्र तिवारी से कहा सुनी होने लगी और बात मारपीट में तब्दील हो गई। मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। कुछ देर बाद  धर्मेन्द्र तिवारी का हालत खराब हो गई। हालत गंभीर देखते हुए परिजन इलाज के लिए पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर चले गए।

जहां पहुंचते ही डाक्टरों ने धर्मेन्द्र तिवारी को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पिपराइच पुलिस ने इस घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए देर रात करीब साढ़े नौ बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें