- सोमवार की रात करीब आठ बजे हरपुर बरवां के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मथौली बाजार। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित हरपुर बरवां के पास सोमवार की रात लगभग 8 बजे ऑटो और कार की टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से मथौली बाजार स्थित सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में घायल वृद्ध हाशिम की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी हामिद 70 वर्ष, हाशिम 65 वर्ष, सजरून नेशा 60 वर्ष, रफीउल्लाह अंसारी 45 वर्ष और शबा पुत्री शमशाद 14 वर्ष हाटा से अपने गांव लक्ष्मीपुर जा रहे थे। कप्तानगंज की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है। कार चालक को पुलिस अपने साथ मथौली बाजार चौकी पर लेकर चली आई। कार पीएनबी की हरपुर बरवा शाखा के एक कर्मचारी की बताई जा रही है। पुलिस दोनों वाहनों को थाने लेकर चली गई।