मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
खड्डा। कस्बे में एसबीआई तिराहे के पास सोमवार की देर रात केला लदे पिकअप की चपेट मेें आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तुर्कहां भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली नौका टोला निवासी श्यामसुंदर (25) और प्रेमलाल (35) सोमवार की देर रात बाइक से खड्डा बाजार होकर अपने घर जा रहे थे। एसबीआई तिराहे तिराहे के पास सामने से आ रहे केला लदे पिकअप की चपेट में आ आ गए। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों के सहयोग से घायलों को तुर्कहां सीएचसी भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही श्यामसुंदर भारती की मौत हो गई। प्रेमलाल को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। वहां इलाज चल रहा है। पुलिस बाइक और पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।