फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
अहिरौलीदान के सड़क दुर्घटना में अविनाश की मौत। (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

डोल मेला देख कर बाइक से दोनों लौट रहे थे अहिरौलीदान गांव
अचानक रास्ते में कुत्ते के आने से अनियंत्रित होकर गिरने से हुआ हादसा
इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिजन, ग्रामीणों ने व्यक्त की संवेदना
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। मंगलवार की रात तमकुहीरोड से डोल मेला देखकर बाइक से अपने गांव अहिरौलीदान लौट रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान निवासी अवधेश सिंह का इकलौता बेटा 21 वर्षीय अविनाश कुमार सिंह अपने मित्र नारद कुमार सिंह पुत्र हीरा सिंह के साथ मंगलवार की शाम बाइक से तमकुहीरोड का महावीरी अखाड़ा डोल मेला देखने आया था। बुधवार तड़के चार बजे गांव लौट रहा था। अहिरौलीदान के घाट टोला के पास कुत्ता दौड़ता हुआ उसकी बाइक से टकरा गया। दोनों युवक बाइक से गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। घायलों को परिवार वालों की मदद से गोपालगंज सदर हॉस्पिटल ले जाया रहा था, रास्ते में ही अविनाश की मौत हो गई। जबकि नारद को गोपालगंज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अविनाश का शव घर लाया गया तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। लोगों ने बताया कि युवक पूना में मजदूरी करके परिवार का खर्च का उठाता था। उसकी मौत से परिवार को बड़ा झटका लगा है। गंडक नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार हुआ। भाजपा नेता जेके सिंह, जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, गौतम सिंह, विक्रम यादव, ध्रुव शर्मा, संजय सिंह, नरेश यादव, मनोज सिंह, सुजीत यादव, मंटू सिंह, अरविंद पटेल, बबलू प्रसाद, होरिल यादव आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें