बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
अहिरौली बाजार (कुशीनगर )। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर रविवार को बरडीहा गांव स्थित सतहत्था बाबा स्थान के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे एक बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट पहना हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाई और बाइक व बोलेरो को थाने ले गई। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव महुअवा दहाउर निवासी मंसूर अली (50) गोरखपुर से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित बरडीहा गांव के सतहत्था बाबा स्थान के पास पहुंचे ही थे कि कप्तानगंज की तरफ से आ रही एक बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रही डायल 112 की पुलिस ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और घायल मंसूर अली को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया। बाइक और बोलेरो को पुलिस कब्जे में लेकर थाने भेजवाई।