सेना के सेवानिवृत्त जवान की सड़क हादसे में मौत
फाजिलनगर (महराजगंज)। रविवार की रात तकरीबन आठ बजे फाजिलनगर में साइकिल से फोरलेन पार करते समय सेना के एक सेवानिवृत्त जवान को कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। तुर्कपट्टी धाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी गांव के निवासी मैनेजर प्रसाद (55) सेना से सेवानिवृत्त हो चुके थे। वह फाजिलनगर के एक अस्पताल में गार्ड की नौकरी करते थे। रोज की भांति वह रविवार की रात भी घर से भोजन करने के बाद साइकिल से अस्पताल जा रहे थे। बघौचघाट मोड पर फोरलेन पार करते समय कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया।