कसया। नगरपालिका परिषद के वार्ड नं 15 वीर सावरकर नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि इस घोर कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही इस संसार रूपी भव सागर से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि भक्त हो तो प्रहलाद जैसा जिसने अपने जीवन में सब मोह माया को त्याग कर नारायण की भक्ति में डूबे रहे। इस दौरान पंडित दिनेश त्रिपाठी, ब्रदीनाथ पांडेय, आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।