बीस हजार के इनामी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कप्तानगंज। बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला बभनौली निवासी गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित व 20 हजार के इनामी अभियुक्त अब्दुल रजा को कप्तानगंज पुलिस ने सोमवार की सुबह उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए एसओ कप्तानगंज ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर एसएसआई जगमोहन राय, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई रितेश कुमार सिंह, एसआई विजयशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार राय, भीम यादव, पंकज सिंह, डब्लू कुमार, विवेक यादव, राजदीप ओझा व श्वेता गुप्ता के साथ अभियुक्त के घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया।