फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में बिकी तीन करोड़ की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पडरौना। लॉक डाउन में ढील के बाद सोमवार को जिले में शराब की दुकानें खुली तो लम्बी लाइन लगी। सुबह 10 बजे से शाम सात बजे के बीच लगभग तीन करोड़ की शराब बिकी। जिला आबकारी अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि जिले में देशी शराब की 196, अंग्रेजी की 78 व बियर की 64 दुकानें हैं। इसके अलावा 06 मॉडल शॉप हैं। लॉक डाउन के कारण दुकानों में पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के कारण लोगों के उपलब्धता के आधार पर ही शराब मिल पाई। फिर भी शाम तक 50 हजार बल्क लीटर (3.60 लाख शीशी ) देशी शराब, 16000 बोतल अंग्रेजी शराब और 28000 केन बियर की बिक्री हुई है। शराब के स्टाकिस्ट संतोष जायसवाल व अनुज्ञापि प्रदीप जायसवाल ने बताया कि औसत से डेढ़ गुना बिक्री हुई है। सुबह 10 बजे अचानक दुकान खुलने की जानकारी हुई। मंगलवार को बिक्री और बढ़ने की संभावना है। 000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें