पडरौना। तमकुहीराज पुलिस ने रविवार को कार से छह कार्टून देशी शराब बिहार ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब और कार को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
कस्बा चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि कस्बा के हरिहरपुर पार्किंग के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान आ रही एक कार को पुलिस ने रोका तो कार चालक घबड़ा गया। संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलासी तो उसमें छह कार्टून में देशी शराब बरामद हुआ। इसको गंभीरता से लेते हुए बरामद शराब और कार को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपी शिवम कुमार पुत्र महेंद्र यादव निवासी चंदौली थाना बिथान जनपद समस्तीपुर राज्य बिहार के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल नीतिश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।