फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कट्टा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर) कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक युवक को शहर के पूर्वी रेलवे ढाला के पास कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ ऑर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। पडरौना के कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की तरफ से इन दिनों ऑपरेशन तमंचा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे 19 वर्षीय एक युवक को पडरौना के पूर्वी रेलवे ढाला के पास से कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसका नाम अजय कुमार है, जो पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ही बसहिया बनवीरपुर गांव के नौका टोला का निवासी है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई आलोक कुमार, कांस्टेबल रणजीत यादव, गिरीश कुमार और संदीप यादव शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें