मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के लेड़हा टोले से पुलिस ने एक व्यक्ति को 1.200 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम छांगुर है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
0
तीन गोवंश के साथ तस्कर को दबोचा
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार के पास सोमवार को पुलिस ने एक पिकअप से तीन गोवंश को मुक्त कराया। साथ ही एक तस्कर को पकड़ा। पूछताछ में तस्कर ने अपनी पहचान शत्रुधन तिवारी तरयासुजान थाना क्षेत्र के ही सलेमगढ़ बताया। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया। संवाद
0
ऑटो की टक्कर से ठेला चालक गंभीर
तमकुहीराज। कस्बे के ओवरब्रिज चौराहे के पास ऑटो की टक्कर से एक ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तमकुहीराज सीएचसी भेजा गया। घायल का नाम रामाशंकर प्रसाद है और वह तमकुहीराज कस्बे के वार्ड नंबर 7 का निवासी है। संवाद
0
मेला से लौटते समय पिकअप पलटा, बाल-बाल बचे लोग
कुबेरस्थान। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव अमवा तिवारी गांव से कुछ लोग पिकअप पर सवार होकर रौजा का मेला करने गए थे। वापस आते समय देर शाम कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सिकटा चौराहे के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गन्ने के एक खेत में पलट गया। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। उन्हें कुबेरस्थान सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद