कप्तानगंज। कस्बा स्थित नहर रोड पर पुलिस ने 20 शीशी देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि कस्बा के सुभाष चौक निवासी सूरज कुमार को बृहस्पतिवार की शाम चार बजे नहर रोड पर रोककर पूछताछ की। तलासी के दौरान उसके पास से 20 शीशी देशी शराब बरामद हुआ है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस करवाई में कस्बा चौकी इंचार्ज रविकांत सिंह, सत्य प्रकाश यादव, आलोक कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद