फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार, छह क्विंटल लहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरहवा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद किया
विज्ञापन

नौतनवा। होली त्योहार के मद्देनजर उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद और पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने नौतनवा थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर छह क्विंटल लहन नष्ट करवाया। इस कार्रवाई में आबकारी और पुलिस टीम भी साथ रहीं। कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सेमरहवा के बरतानी और कजरी के मुसहरडीह में शुक्रवार को कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसडीएम और सीओ के साथ आबकारी और पुलिस बल को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कच्ची शराब के कई कारोबारी तुरंत मौके से भाग निकले। इस दौरान एक अवैध कारोबारी दिलीप उर्फ चिंटू निवासी सेमरहवा टोला बरतानी कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। इस दौरान पुलिस टीम ने छह क्विंटल लहन नष्ट कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई और शराब बनाने के उपकरण बरामद कर छह कुंतल लहन नष्ट किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, अड्डा बाजार चौकी प्रभारी राम रतन यादव, महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान, आबकारी विभाग के अनंत पाण्डेय इत्यादि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें