फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरे दिन भी आलमगीर के घर और दफ्तर पर डटी रही आयकर टीम, खंगाले दस्तावेज, की पूछताछ

विज्ञापन
मां कोटेश्वरी नगर स्थित आलमगीर के घर छापेमारी करने पहुंची टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। रियल एस्टेट कारोबारी आलमगीर अंसारी के आवास और उनकी कंपनी रेड हिल्स के कार्यालय पर बुधवार को दूसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। देर रात तक टीम के सदस्य दस्तावेजों की जांच-पड़ताल और परिवार व कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ करते रहे। टीम के सदस्यों ने कारोबारी से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी पहुंचकर गहन दस्तावेज खंगाले। आलमगीर के एक मैनेजर को भी आयकर टीम के बिहार ले जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह करीब पौने सात बजे आलमगीर के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की थी। करीब दस गाड़ियों से पहुंचे टीम के सदस्य दिनभर जांच पड़ताल करते रहे। उन्होंने रात भी आलमीगर के घर और कार्यालय में ही बिताई। बुधवार देर रात तक टीम के सदस्य डटे रहे और छानबीन जारी रही। इस दौरान आवास का मुख्य गेट बंद रहा और अंदर टीम के सदस्य अपने इनपुट के आधार पर जांच करते रहे। चर्चा है कि रेड हिल्स ग्रुप के मैनेजर को लेकर टीम बिहार भी गई थी।
सूत्रों की मानें तो कारोबारी की कंपनी से जुड़े करीबी लोगों से भी जानकारी जुटाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। दोपहर के समय चर्चा यह भी रही कि आवास से एक वाहन बाहर निकला था। इसे लेकर चौराहों पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें