फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरे दिन 1072 परीक्षार्थियों ने छोड़ी एसआई भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए मुख्य गेट पर तलाशी देते अभ्यर्थी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में रविवार को दूसरे दिन जिले के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 4320 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिसमें से 1072 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 3248 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परिसर में प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

यूपी पुलिए एसआई भर्ती परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। इसमें हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर और पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद शामिल रहा। पहले दिन शनिवार को 4320 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिसमें से 1125 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। परीक्षा में 3195 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
दूसरे दिन रविवार को 4320 अभ्यर्थी नामांकित थे। इसमें से 3248 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1072 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तैनात रहा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। पहली पाली में कुल 2160 अभ्यर्थी नामांकित थे। उसमें से 557 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली की परीक्षा दिन में दो बजे शुरू हुई। इसमें कुल 2160 नामांकित थे। उसमें से 515 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले आठ बजे से अभ्यर्थियों को परिसर में तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र व आधार कार्ड से एक-एक अभ्यर्थियों का मिलान हुआ। परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी को रुकने नहीं दिया गया। इसके साथ ही पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र के आसपास किसी को भी ठहरने नहीं दिया। यहां तक की वाहनों को नहीं खड़े होने दिया। मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के बेल्ट तक निकलवा दी गई। परीक्षा समाप्ति तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार भ्रमण करती रहीं।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 4320 अभ्यर्थी नामांकित थे। उसमें से 1072 ने परीक्षा छोड़ दी है। जबकि 3248 अभ्यर्थी शामिल हुए है। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है। सभी केंद्राें पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
0000000000000000

दो दिनों में 2197 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
संतकबीरनगर। जिले में दो दिनों तक 14 और 15 मार्च तक परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पहले दिन नामांकित 4320 में 1125 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह से जबकि दूसरे दिन रविवार को नामांकित 4320 में 1072 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों में कुल 2197 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें