फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओएचई केबल टूटा, छह घंटे ठप रहा गोरखपुर नरकटियागंज रूट पर ट्रेनों का आवागमन

Thu, 22 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर महराजगंज जनपद की सीमा में सिसवा व गुरली रमगढ़वा हाल्ट के बीच बुधवार की सुबह करीब 10 बजे आई तेज आंधी से ओएचई केबल (ओव्हर हेड इक्विपमेंट) टूटने व ट्रैक पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इसके इस रूट पर ट्रेनों का आवागन ठप रहा।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे खराबी को ठीक कर इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बहाल किया गया। तेज आंधी से रेलवे लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गया। इसके चलते खड्डा व पनियहवा से होकर गुजरने वाली रक्सौल-आनंद विहार व सत्याग्रह एक्सप्रेस 15273-152 74 करीब चार घंटे विलंब से चलीं। नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली 55097 पैसेंजर गाड़ी भी प्रभावित रही। इसके बाद नरकटियागंज व गोरखपुर से टावर बैगन (मरम्मत करने वाली गाड़ी) भेजी गई। टूटे तारों की मरम्मत कर व ट्रैक से पेड़ हटाकर आवागमन बहाल किया गया। इसके चलते इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर रोका गया था। यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें