फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में किसानों से ज्यादा थे अफसर

Wed, 19 Apr 2017 11:37 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कृषि गोष्ठी में किसानों से ज्यादा अफसर मौजूद थे। किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे चंद लोगों ने खाद-बीच, सिंचाई व धान खरीद का मामला उठाया। डीएम ने शासन की तरफ से चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस गोष्ठी में किसानों की तरफ से मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री मारकंडेय शाही ने नहरों की सफाई व धान क्रय केंद्रों का मुद्दा उठाया। उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर बोरा व रुपये की उपलब्धता के साथ ही पहुंचे किसानों से धान खरीदने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करने की मांग की। सिंचाई का मुद्दा उठाते हुए मांग की गई कि नहरों की सफाई कराकर समय से इसमें पानी छोड़े जाने की व्यवस्था कराई जाए। गोष्ठी में मौजूद किसानों की तरफ से इस बात की भी मांग की गई कि आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए जिससे कि प्रगतिशील किसान यहां आकर अपनी समस्याएं रख सकें। डीएम शम्भु कुमार ने कृषि विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही किसानों की तरफ से उठाए गए मामलों में भी त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कृषि गोष्ठी में सीडीओ केदारनाथ सिंह व जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश गुप्ता समेत कई अफसर व किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें