सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो गिरफ्तार
त्योहारों में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्रवाई
खड्डा(कुशीनगर)। त्योहारों के मौसम में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर कार्रवाई तय है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर धार्मिक व सामाजिक विद्वेश फैलाने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुआ। इसकी जानकारी होने से लोगों में नाराजगी फैल गई। धार्मिक टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पंडित प्रशांत कुमार शर्मा ने अन्य लोगों के साथ थाने में तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने छितौनी निवासी हरि प्रसाद गुप्ता और छितौनी इंटर कॉलेज के संविदा शिक्षक कमरूद्दीन अंसारी पर धार्मिक घृणा पैदा कर समाज में वैमनस्यता, तनाव फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
...
ये सावधानी बरतें
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री शेयर न करें, उसे लाइक या कमेंट करने से बचें। सोशल मीडिया प्रोफाइल का इस्तेमाल करते समय सुरक्षात्मक उपायों का प्रयोग करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के बाद उसे लॉगआउट करें। कोई गोपनीय जानकारी शेयर न करें। किसी भी अंजान व्यक्ति की मित्रता स्वीकार न करें। ठगी के लिए फेक अकाउंट भी बनाया जाता है।