फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूर हुईं अड़चनें...कुशीनगर के विकास को मिलेगी नई उड़ान

विज्ञापन
कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक।
विज्ञापन
कुशीनगर। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) की 20वीं बोर्ड की बैठक सोमवार को गोरखपुर में कमिश्नर के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कसया-देवरिया मार्ग के रामाभार मोड़ पर पूर्व में स्वीकृत प्रवेश द्वार को सड़क चौड़ीकरण के कारण नए डिजाइन पर बनाने और उसकी डीपीआर तैयार कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एक हेक्टेयर से अधिक भूमि का लैंड बैंक तैयार करने और महायोजना-2021 में शामिल गांवों के सजरा मानचित्र को सुपरइंपोज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

भारत सरकार की अमृत-2.0 योजना के तहत कुशीनगर की नई महायोजना तैयार कराने के लिए मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक, लखनऊ को नामित किया गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भू-उपयोग,स्वामित्व मैत्रेय परियोजना में दर्ज है। इसलिए भूमि का उपयोग परिवर्तन तभी संभव होगा जब उसका स्वामित्व हस्तांतरित हो जाएगा। बैठक में विकास प्राधिकरण की भवन निर्माण एवं विकास उपविधियां और आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 को अंगीकार किए जाने की औपचारिक जानकारी बोर्ड को दी गई। इसके साथ ही शासन की ओर से निर्गत उपविधियों को भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें