फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्रती महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटो पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दीपों और रोशनी से जगमगाया घाट
विज्ञापन


हाटा। सूर्य षष्ठी व्रत के तीसरे दिन रविवार की शाम नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने तालाबों और पोखरों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

नगर के काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित पोखरे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आकर्षक ढंग से सजाए गए घाट, रंग-बिरंगी रोशनी और पूजा की वेदियों से पूरा परिसर जगमगा उठा। पोखरे के चारों ओर व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने सूप में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाकर विधि-विधान से छठी मइया की पूजा की। इसके बाद पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


नहाय-खाय से शुरू हुए चार दिवसीय अनुष्ठान के तहत व्रती महिलाओं ने शाम को अर्घ्य देने के बाद कोसी भरने की तैयारी शुरू कर दी। महिलाएं वेदी पर जल रहे दीपक लेकर घर पहुंचीं और कोसी भरने की रस्म निभाने में जुट गईं।
विज्ञापन


इसके अलावा खागी बाबा कुटी, ढाढ़ा, पगरा, थरुआडीह, पिपरा कपूर, पटनी, मिश्रौली, मुजहना और करमहा सहित विभिन्न गांवों के पोखरों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें