फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेक्षक ने मतदान स्थलों पर सुविधाओं का लिया जायजा

Sat, 18 May 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेक्षक दीपांकर चौधरी ने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल, शौचालय, छाया, बिजली, आने जाने की सुविधा आदि का हाल जाना। बूथ पर मौजूद बीएलओ से पर्ची मिलते ही बांटने और नहीं मिलने पर मतदान के दिन बूथ पर रखने के निर्देश दिए। एक बूथ के अंदर दीवार पर कमल का फूल, साइकिल और हाथी के बने चिह्न को तत्काल ढंकने के निर्देश दिए। जिन मतदान स्थलों पर छाया की व्यवस्था नहीं है वहां मतदान के दिन छाया की व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रेक्षक सबसे पहले नगर के अमिय चौक स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। नरकटिया बुजुर्ग में बूथ का निरीक्षण किया यहां सब कुछ ठीक मिलने पर बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया। मैनपुर दीनापट्टी और प्रेमवलिया विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई चल रही थी और दीवार पर कमल का फूल, हाथी, साइकिल इत्यादि के चिह्न बने थे। प्रेक्षक ने प्रधानाध्यापक सुनीता सिंह को उसे तत्काल ढंकने का निर्देश दिया। सड़क पर कुछ युवक मिल गए। प्रेक्षक ने उनसे मतदान के लिए कहा और वोटर लिस्ट के बारे में जानकारी ली। गोपालगढ़, बहोरापुर, कुशीनगर आदि बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइजनिग अधिकारी अजय सिंह, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो राजन मिश्रा, बृजेश मणि त्रिपाठी, गंधर्व उपाध्याय, एसएसआई प्रविंद्र राय, रत्नेश मौर्य, शेर बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें