निर्वाचन कंट्रोल रूम व एसएसटी, एफएसटी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते तमकुहीराज विधानसभा के प्रेक्
- फोटो : KUSHINAGAR
पडौना। तमकुहीराज विधानसभा के प्रेक्षक अटानु मजूमदार ने शुक्रवार को मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति, निर्वाचन कंट्रोल रूम तथा एसएसटी, एफएसटी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होनें मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति के नोडल जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार से पेड न्यूज, विज्ञापन, समाचार पत्रों का अवलोकन, न्यूज चैनल का अवलोकन, दैनिक रिपोर्ट इन सब के संदर्भ में जानकारी ली। उन्होनें निर्वाचन कंट्रोल रूम में शिकायतों का निस्तारण के बारे में भी पूछताछ की। इसके बाद उन्होनें संबंधित रजिस्टर का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया।
इस अवसर पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अरविंद तिवारी, निर्वाचन कंट्रोल रूम के ऑपरेटर किशन कुमार, विकास यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
00000000000
सुधीर कुमार मिश्र