पडरौना। बोदरवार क्षेत्र के सहकारी गन्ना समिति के परिसर में गन्ना विकास समिति की तरफ से किसान मेला आयोजित कर गन्ना सर्वे का प्रदर्शन किया गया। इसमें समिति के अधिकारियों ने किसानों से आपत्ति मांगी।
समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित किसान मेला मेला में किसानों को उनके गन्ना सर्वे की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद गन्ना विकास अधिकारी देशराज ने गन्ना विकास समिति बोदरवार परिक्षेत्र के किसानों को उनके गन्ना के किए गए सर्वे का प्रदर्शन कर किसानों से उनकी आपत्ति मांगी। मेला में आए समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि किसान प्रदर्शित सर्वे का अपने रकबा से मिलान कर लें। कोई गड़बड़ी हो तो आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि समय रहते उसको दुरुस्त किया जा सके। इस दौरान दिवाकर तिवारी, ऋतुराज, संदीप, मित्रसेन, महेंद्र सिंह, तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।