फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

Mon, 02 Dec 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आरके बॉक्सिंग क्लब और स्पोर्ट्स अकादमी हाटा के प्रशिक्षित सात खिलाड़ियाें का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए 18 दिसंबर से भटिंडा पंजाब में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कोच राजेश गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए तनु गोंड का 48 किलो भार वर्ग, शीतल कुशवाहा का 50 किलो भार वर्ग, कीर्ति रौनियार का 52 किलो भार वर्ग, आइस प्रजापति का 54 किलो भार वर्ग, अपराजिता मनी का 57 किलो भार वर्ग, आदित्य चौहान का 57 किलो भार वर्ग और सुमित कुशवाहा का 66 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी पंजाब के भटिंडा में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के चयन पर विधायक मोहन वर्मा, क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, धीरेंद्र सिंह, अनिल मिश्र, सचिन कुमार, बीएन मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें