फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Wed, 24 Jan 2018 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
श्‍ापथ्‍ा ग्रहण्‍ा समाराेह - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कसया।  बार एसोसिएशन कसया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अधिवक्ता संघ के हाल में आयोजित हुआ। कुशीनगर के विधायकों ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि व कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, महामंत्री विजय कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, विजय प्रताप सिंह, संजय कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री दुर्गेश मिश्र, रामायान प्रसाद, साहब हुसैन, कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद सहित वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अधिवक्ता वादकारियों और न्यायाधीश के बीच की कड़ी होता है। इसलिए उन्हें ईमानदारी के साथ न्याय दिलाने के लिए कार्य करना होगा। कार्यक्रम को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गंधर्व मणि त्रिपाठी, एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल व तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार तिवारी, उमाशंकर चौधरी, पूर्व महामंत्री विनोद शंकर मिश्र, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद पति त्रिपाठी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें