तमकुहीरोड। कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया आयोजित 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता विकास के आठवें दिन उपनिदेशक कृषि अतींद्र सिंह ने उद्यमिता के विभिन्न आयाम पर प्रशिक्षित किया। उप निदेशक कृषि ने जल जमाव वाली धान की प्रजातियां, सस्यन पद्धतियों, प्रवन्धन एवं मूल्य वर्धन से उद्यमिता विकास के बारे में बताया साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया । प्रभारी डा. पी. पी. सिंह ने सब्जी की उन्नत खेती एवं मूल्य वर्धन के बारे में बताया। कोर्स डाइरेक्टर डा. अरुण प्रताप सिंह ने मोटे अनाजों (श्री अन्न) की महत्ता, उत्पादन तकनीकी एवं मूल्य वर्धन के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया । वरिष्ठ शोध कर्ता विशाल सिंह ने कृषि में मौसम एवं कृषि यंत्रीकरण के महत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे जनपद कुशीनगर के समस्त ब्लाकों के लगभग 100 से अधिक किसान भी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीओ पीपी तमकुही राज कृपा शंकर चौधरी एवं अन्य कर्मचारीगण ने अपना योगदान दिया।