बनकटा बाजार। क्षेत्र के भठही खुर्द के एसटीएनटी नर्सिंग इंस्टीट्यूट में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस एवं मातृ दिवस मनाया गया। जीएनएम व एएनएम की छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
मुख्य अतिथि डॉ. अजय शाही ने कहा कि नर्सिंग निस्वार्थ सेवा का अवसर प्रदान करता है। इसलिए मरीजों के साथ बेहतर बर्ताव करते हुए सेवा देने का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को अशोक विद्यापीठ के प्रधानाचार्य कश्यप कुमार, अशोक कुमार, गौरी शंकर लाल श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। नाज तारा, अंकिता सिंह, शीतल रानी, प्रिया शर्मा, रिया तिवारी, निर्मला चौहान, अंजलि शर्मा आदि छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में प्राचार्य डॉ. धर्म सिंह माली ने आभार जताया। इस दौरान आलोक चौबे, पूनम कुशवाहा, कलीम अली, मनोज यादव, सुधा सिंह, शायरा खातून, आंचल मोर्या, ज्योति चौधरी, अनिता, पिंकी सिंह आदि मौजूद रहे।