पडरौना। सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी कलक्ट्रेट से लेकर उदित नारायण इंटर कॉलेज का हाल जाना। मतदान के बाद ईवीएम और वीवी पैट मशीन रखा जाएगा। डीएम के साथ प्रेक्षक ने इसका जायजा लिया और चुनाव को लेकर अधूरी तैयारियों को पूरा करने का समय रहते निर्देश दिया।
प्रेक्षक ने मतदान कार्मिकों की तैनाती के सापेक्ष उपलब्ध कार्मिक, मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, मतदाता सूची, नामांकन प्रक्रिया, पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल, ईवीएम वीवी पैट मशीनों के संग्रहण स्थल, स्ट्रांग रूम तथा प्रत्येक बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित (एएमएफ) न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित करने, एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी टीमों के कार्य प्रणाली, सेक्टर मजिस्ट्रों की प्रशिक्षण, रूट चार्ट , ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी बिंदुवार लिया। जिम्मेदार अधिकारियों से इसके बारे में अलग-अलग जानकारी भी ली।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव की की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश, रैंप की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। इसकी रिपोर्टिंग एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के माध्यम से करा ली गई है। पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस कार्मिक भी उपस्थित रहेगें। पोलिंग पार्टी रवानगी बुद्धा पार्क रविंद्र नगर, जिला स्टेडियम, पुलिस लाइन मैदान से किया जाएगा एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी कर ली गई है। बॉर्डर से लगने वाले थानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरियर और सीसी टीवी लगा दिए गए हैं। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी,एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा,एएसपी रीतेश कुमार सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।