फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस जीवन में दक्षता के विकास पर जोर देता है

Thu, 23 Mar 2017 12:09 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
एनएसएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। शिक्षा व्यक्ति के जीवन में नैतिकता का विकास करता है। एनएसएस के जरिए इसी नैतिकता व दक्षता का विकास किया जाता है। जिसके बल पर व्यक्ति समाज में अपने को अनुशासन के साथ संस्कारवान साबित करने में सफल होता है।  ये बातें बुधवार को बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर की ओर से राहुल विद्यालय कुशीनगर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य रामप्रकाश यादव ने कही। उन्होंने स्वयंसेवकों को जीवन में ईमानदारी व नैतिकता अपनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि इसके बल पर मनुष्य समाज में अपनी खास जगह बनाए रखता है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भूगोल विभाग के डॉ.कौस्तुभ नारायण मिश्र ने कहा कि युवा वर्ग के अंदर उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने वाली संस्थाओं में एनएसएस बेहतर है। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कालेज के प्रबंध सचिव डा.दयाशंकर तिवारी ने कहा कि छात्र-छात्रा भी इसी समाज के अंग होते हैं। इसलिए समाज के विकास में उनके योगदान की जरूरत पड़ती है। आगंतुकों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश सिंह ने किया। संचालनकर्ता निहारिका श्रीवास्तव और डॉ.अंबिका तिवारी ने मौजूद अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान गरिमा मिश्र, शोभा द्विवेदी, जया त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, नैना मद्धेशिया सहित कई छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें