बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को राहुल विद्यालय में हुआ। इसमें श्रम के महत्व की जानकारी दी गई। शिविर के मुख्य अतिथि झुंगवा के काशीनाथ सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को श्रम करने की प्रेरणा मिलती है। श्रम करने से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। श्रम का कोई विकल्प नहीं होता है।
विशिष्ट अतिथि अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आमोद राय ने शिविरार्थियों को सफलता के लिए श्रम के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने की। संचालन डॉ. अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया। अंत में डॉ. आरके सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. रविशंकर प्रताप राव, भीम शर्मा, अमित तिवारी आदि मौजूद थे।