फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसिड अटैक के दूसरे आरोपी पर भी एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के मोरवन गांव के टोला इमिलिया निवासी प्रभुनाथ यादव के घर में घुसकर युवती और उसकी मां पर तेजाब फेंकने के मामले में प्रशासन ने दूसरे आरोपी विवेक कुशवाहा के विरुद्ध भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई पूरी कर ली है। मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी विवेक कुशवाहा के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे अब पूरा कर संबंधित रिपोर्ट भेज दी गई है। इस कार्रवाई के बाद तेजाब कांड के दोनों आरोपियों पर कठोर कानूनी शिकंजा और कस गया है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि तेजाब कांड के मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। दूसरे आरोपी विवेक कुशवाहा के विरुद्ध भी एनएसए की कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेज दी गई है। आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरे साक्ष्यों के साथ न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और जघन्य वारदात में शामिल आरोपियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें