फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब वर्ष में दो बार होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Sat, 26 Aug 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी सत्र 2024 से लागू होगा नया फॉर्मेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का असर आगामी सत्र 2024 से पूरी तरह दिखने लगेगा। इसके तहत अब वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा होगी। नई शिक्षा नीति में 10+2 के फाॅर्मेट को पूरी तरह समाप्त करने की बात कही गई है। अब इसे 10+2 से बांटकर 5+3+3+4 फाॅर्मेट में ढाला जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का असर बोर्ड परीक्षाओं में आगामी सत्र 2024 से पूरी तरह दिखने लगेगा। नई शिक्षा नीति में 10+2 के फाॅर्मेट को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। अब इसे 10+2 से बांटकर 5+3+3+4 फाॅर्मेट में ढाला जाएगा। यानी आंगनबाड़ी में तीन वर्ष की पढ़ाई जोड़ने के साथ कक्षा एक व दो की पढ़ाई को प्री प्राइमरी में रखा गया है।
विज्ञापन

कक्षा दो से पांचवीं तक की पढ़ाई को प्राथमिक व कक्षा छह से आठवीं तक को जूनियर और हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई को एक साथ कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को बेस्ट स्कोर लाने की अनुमति दी जाएगी। कक्षा 11 व 12 में विषयों का चयन केवल स्ट्रीम तक ही सीमित नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को विषय चयन में लचीलापन मिलेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति शैक्षिक सत्र-2024 से पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। इसका पाठ्यक्रम भी अलग होगा। इस संबंध में सभी संबंधित को अवगत करा दिया गया है। उनकी तरफ से स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें