फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ श्रमिक लिखने से हो जाएगा पंजीकरण

विज्ञापन
उदित नारायण खेल परिसर में श्रमिकों के जन जागरूकता कार्यक्रम में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अब सिर्फ श्रमिक लिखने से हो जाएगा पंजीकरण
विज्ञापन

पडरौना। श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ पाने के लिए अब ठेकेदार से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी, केवल वे श्रमिक लिखकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्घांत पर कार्य कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिना भेदभाव के सभी को आवास, पेंशन, राशनकार्ड, रसोई गैस आदि की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ये बातें सदर विधायक व प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने शहर के यूएनपीजी कालेज में आयोजित श्रमिक जागरूकता एवं हितलाभ वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। मंत्री ने कहा कि पहली बार सरकार आवास, श्रम पंजीयन समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को आसानी से मिल रहा है। हर घर तक रसोई गैस सिलिंडर व बिजली की सुविधा इस सरकार ने पहुंचाया है। जिनका घर नहीं था, शौचालय नहीं था उनकी तलाश कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि मार्च तक नि:शुल्क पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब श्रमिकों को पंजीकरण कराने के लिए ठेकेदार के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। वे श्रमिक लिखकर दें देंगे और हम पंजीकरण हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ दिया जाए। श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए अटल आवासीय विद्यालय खोला जाएगा। इस तरह के एक विद्यालय में एक हजार श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे। इस अवसर पर बीज विकास निगम के चेयरमैन राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय गौड़ ,अभय प्रताप सिंह, डीएम एस राजलिंगम, एडीएम विंध्यवासिनी राय, उप श्रमायुक्त गोरखपुर असित कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पडरौना मनीष कुमार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें