फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियमितता पर प्रधान व सचिव को नोटिस

Wed, 10 Sep 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीपीआरओ ने सोशल मीडिया पर वायरल सूचना का संज्ञान लेकर एक मामले की जांच कराई। इसमें नेबुआ नौरंगिया के सिंगहा में हाईमास्ट लगवाने में अनियमितता मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने गांव के प्रधान और सचिव को नोटिस भेजकर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच में पाया गया कि गांव में कुल 15 हाईमास्ट लगे हैं। इस पर 4301627 रुपये व्यय किया गया। इसका भुगतान ओम श्री साईं कंस्ट्रक्शन को अलग-अलग वर्क आइडी पर वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। जबकि शासनादेश में निर्देश दिया गया है कि किसी भी दशा में एक ही परियोजना को कई भागों में तोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन जांच में स्थापना कार्य को 14 भागों में तोड़े गए की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वहीं 10 लाख रुपये से अधिक राशि खर्च करने के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृत ली जानी चाहिए थी, लेकिन उसे भी नहीं ली गई है। इस तरह जांच में पुष्टि हुई की जानबूझ कर परियोजना हाईमास्ट लगाने में अनियमितता बरती गई। इसके अलावा विद्युत निगम के स्तर से हाईमास्ट लाइट के लिए अलग से कनेक्शन भी नहीं लिया गया है। यह वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है। इसको गंभीरता से लेते हुए सिंगहा गांव के प्रधान और सचिव को नोटिस भेजकर 15 दिन में जबाब तलब किया गया है। उनकी तरफ से मिले स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं होने पर संंबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें