सुकरौली। क्षेत्र के लेहनी द्वितीय में बिना मान्यता के कक्षा एक से आठवीं तक संचालित आईजीएम एकेडमी को सुकरौली बीईओ ने नोटिस जारी किया है। दो अप्रैल को जांच के दौरान मान्यता से संबंधित प्रपत्र नहीं मिलने पर विद्यालय का संचालन नहीं करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी स्कूल संचालक विद्यालय का संचालन कर रहे थे।
सुकरौली के बीईओ अमितेश कुमार ने बताया कि बीते दो अप्रैल को जांच में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिला था। इसको गंभीरता से लेते हुए स्कूल संचालक को स्कूल का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी विद्यालय संचालित होने की जानकारी मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय बंद करने के लिए प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया है।